वार्डों में परिसीमन की प्रक्रिया कल से हाेगी शुरू, अंतिम सूची 16 जनवरी तक
कन्नौज
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पांच जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर निर्धारित तारीखों में आपत्तियां ब्लॉक सदर या डीपीआरओ ऑफिस में दी जा सकती हैं। अंतिम सूची 15-16 जनवरी को प्रकाशित हो जाएगी।
कन्नौज के डीपीआरओ जेके मिश्र ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया ब्लॉक कन्नौज के कुछ हिस्से में ही होगी। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद वार्ड का गठन आदि हो रहा है। सम्बंधित कोई व्यक्ति ब्लॉक या उनके कार्यालय में दावा-आपत्ति कर सकता है। डीपीआरओ ने बताया कि पांच ग्राम सभाएं पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। तीन का कुछ ही हिस्सा गया है। एक राजस्व ग्राम है तो पांचवां गांव पहले से ही नगर पालिका में जुड़ा था। उन्होंने बताया कि पालिका के सीमा विस्तार के चलते प्रभावित ब्लॉक और ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्ड निर्धारण में 11 व 12 जनवरी को आपत्तियां लेने, 13 व 14 को निस्तारण और 15 व 16 को उसके प्रकाशन का काम होगा।

पाठको की राय